खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, खजौली के मनमानी से प्रखंड स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी परेशानी हो रही है। उनके अजीबोग़रीब कार्यशैली से प्रखंड के जन प्रतिनिधियों एवं आमजनों में आम जन में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि वे अकारण प्रखंड कार्यालय से हमेशा अनुपस्थित रहते हैं। विभाग एवं आमजन से जुड़े कार्यों के निष्पादन में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं होती है। व्यक्तिगत हितसाधन कार्यों के प्रति उनकी गहरी रुचि होती है। कार्यालय सूत्रों के अनुसार उनके कार्यालय नहीं आने से कार्यालय में भी लंबित पत्र एवं फाइलो की अंबार लगी है, किन्तु इसका उन्हें कोई परवाह नहीं है। वे सक्षम प्राधिकार से विधिवत अवकाश स्वीकृत करवाए एवं सुचना दिए बिना ही जब-तब अपने कार्यस्थल से गायब हो जाते हैं। उनसे मिलने हेतु प्रखंड कार्यालय आने वाले कई आमजन व जन प्रतिनिधि उनसे मिले बिना रोज वापस लौटते देखे जाते हैं। वे अपनी व्यक्तिगत समस्या की बहाने बनाकर लोगों कर सहानुभूति बटोरने में लगे रहते हैं। प्रखंड स्तर पर संचालित एवं निष्पादित कई विभागीय योजनाओं से जुड़ी संचिकाएँ भी उनकी मनमानी के कारण निष्पादित नहीं हो पा रही है। जो भी हो बीपीआरओ खजौली अगर अपने लचर एवं मनमानीपूर्ण कार्यशैली में सुधार नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध आम लोगों में गुस्सा भड़क रहा हैं। जो कभी भी आंदोलन का रुप ले सकता है।
