खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के खजौली-कलुआही मुख्य सड़क पर बूंदा बूंदी बारिश के बाद हुई जल जमाव की समस्या से निजात के लिए प्रगति समाजसेवी युवा समिति खजौली के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव इनरवा पंचायत के वार्ड न-10 के वार्ड सदस्य रामाशीष महतो वार्ड न-11 के वार्ड सदस्य राजेश्वर यादव, सूर्यनारायण यादव वार्ड पंच श्याम कुमार यादव, यदुनन्दन यादव, सविता देवी, राकेश कुमार, जयवीर यादव, राहुल कुमार, संजीत कुमार सहित सहित दर्जनों लोगों ने एक संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओ और सीओ को सौंप कर गुहार लगाई है। आवेदन में दर्शया है कि खजौली-कलुआही पीडब्लूडी मुख्य सड़क जिला के अन्य व्यस्तम सड़क में से एक सड़क है। इस सड़क से हमेशा छोटी बड़ी वाहन की आवाजाही लगा ही रहता है, जबकी प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर उतर इनरवा पंचायत के इनरवा गांव स्थित वार्ड न-10 में पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर जयवीर यादव के घर से मुरारी चौधरी के घर तक करीब सौ मीटर तक बूंदा बूंदी बारिस में भी जल जमाव के कारण इस रास्ते से गुजरने बाले व इस सड़क के किनारे बसे लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है। जबकी जलजमाव के कारण इस जगह पर सड़क पूर्ण रूप से छतिग्रस्त हो चुका है, जिसके कारण आए दिन छोटी बड़ी सड़क दुर्घटना आम बात हो गयी है।
