खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के खजौली बाजार स्थित किसान भवन के परिसर में छः दिवशीय गणेशपूजनोत्सव बड़ा ही उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाया जा रहा है।गणेश पूजनोत्सव को लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्र में भक्तिमाय वातावरण बना हुआ है।
जानकारी हो कि विगत 27बर्षों से खजौली बाजार के किसान भवन के परिसर में भव्य पूजा पंडाल में गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ती स्थापित कर सभी के सहयोग से पूजा अर्चना किया जा रहा है। वही दक्ष पंडितों के द्वारा दिन और रात वैदिक मंत्रोचारण से वातावरण गुंजमय बना हुआ। वही भव्य पूजा पंडाल में स्थापित गणेश सहित अन्य भगवान की प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। दर्शन के लिए सुबह से लेकर देर रात तक भक्तजनों व श्रद्धालुओं की भीड़ का तांता लगा रहता है। वही पूजा के साथ साथ आकर्षक रूप से मेला सजाया गया है। ब्रेक डांस, टावर झूला, मौत की कुंआ, मीना बाजार सहित अन्य मनोरंजन की दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
इस बाबत पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यहां 31अगस्त से 5सितंबर तक बड़ी धूमधाम से पूजा के साथ मेला का आयोजन किया गया है। वही यहां बर्ष 1995 से नियमित रूप से किसान भवन में भव्य पूजा पंडाल की निर्माण कर गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया है। वही मेला व पूजा पंडाल की निगरानी सीसीटीवी कैमरा स्वयंसेवक सहित पुलिस प्रसाशन के द्वारा निगरानी रखा जा रहा है। वही गणेश पूजनोत्सव को लेकर दर्शन के लिए दूर दराज के भी लोग पहुच रहे है।
