खजौली,मधुबनी।
मधुबनी जिले के थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात दो अलग अलग जगहों पर करवाई करते हुए दो पूर्व के मामलों की नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के चतरा गांव निवासी दुखी यादव के पुत्र उमेश यादव एक पूर्व के मारपीट के मामलों में फरार चल रहा था।वही पुलिस के द्वारा बाबूबरही थाना क्षेत्र के मैनापट्टी गांव में करवाई करते हुए शराब तस्करी के एक पूर्व के मामलों के नामजद अभियुक्त जागेश्वर सिंह के पुत्र रामाशीष सिंह को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने दिया।