खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले की खजौली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर करवाई करते हुए अलग-अलग मामलों की फरार चल रहे चार वारंटी को गिरफ्तार किया। वही खजौली थाना कांड संख्या-31/22 के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायीक हिरासत में भेज दिया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि रविवार की रात थाना क्षेत्र के चतरा गांव से एक पूर्व के मारपीट के मामले के अभियुक्त स्व० गेना झा के पुत्र कुलानन्द झा, तेजकांत झा के पुत्र बलराम झा और स्व० पोंचू यादव के पुत्र दुखी यादव है। वही मरुकिया गांव में पुलिस करवाई कर महेंद्र मंडल के पुत्र रामा मंडल को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या-31/22 के शराब तस्करी में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त छपराढी गांव निवासी विशेश्वर यादव के पुत्र सोहन यादव को सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पीएचसी खजौली के नजदीक गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है। वही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर सोहन यादव जयनगर थाना में शराब तस्करी के कारोबार में आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित है। इस गिरफ्तारी दल में थानाध्यक्ष के अलावे पीएसआई राम कुमार, एसआइ सुरेश प्रशाद सिंह,एएसआई इंद्रदेव सिंह, चरित्र राम, मदन उरांव, कविता मठे सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
