- अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित हुई थी विविध प्रतियोगिता
खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रखंड के स्थानीय राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दतुआर में विद्यालय के छात्र-छात्रों के बीच आयोजित विविध प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को शुक्रवार को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान क्वीज में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आए छात्र-छात्रा चन्द्रशेखर कुमार, निशा कुमारी एवं खुशबू कुमारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश पासवान के हाथों पुरस्कृत किया गया।
वहीं चित्रकला में अव्वल आई खुशी कुमारी, अंशु कुमारी एवं आयुष कुमार तथा रंगोली में सामूह में अव्वल आई नन्दनी कुमारी, खुशबू कुमारी, रुपा कुमारी, अमृता कुमारी तथा काजल कुमारी, भारती कुमारी को विद्यालय प्रधान एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के हाथों पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर बीईओ श्री पासवान ने कहा की प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। वहीं बच्चों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा की भी पहचान होती है। इसलिए बच्चों के विकास के लिए प्रतियोगिता जरुरी है। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की वे अपने को कभी कमजोर न समझें और पूरे मनोयोग से हर कार्य को करें।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधान वीरेन्द्र प्रसाद नवीन, वरीय शिक्षक जयश्री गोहिवार, कमलेश कुमार, जय प्रकाश भारती, ओम प्रकाश महतो, शिक्षिका सोनिका कुमारी, ललिता कुमारी, पूनम कुमारी, आभा कुमारी, शिक्षा सेवक रुपा कुमारी, सेविका शोभा कुमारी, बीआरसी के डाटा ऑपरेटर रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
