लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 के तहत हरि झंडी दिखाकर ई-रिक्शा किया रवाना
खजौली,मधुबनी।
शुक्रवार को मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के दतुआर पंचायत के पंचायत भवन परिसर मेंऔर इनरवा पंचायत के खजौली बाजार स्थित किसान भवन के सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ की क्रियान्वयन को लेकर एक कार्यक्रम की आयोजन किया गया। जहां दतुआर पंचायत स्थित आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया बबलू महतो ने किया। वही इनरवा पंचायत के किसान भवन परिसर स्थित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रीना देवी के द्वारा किया गया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को विधिवत रूप से डीसीएलआर सदर राकेश कुमार, बीडीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ हेम नारायण महतो, प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, आरओ बिकेस कुमार प्रखंड स्वच्छता समन्वयक राजीव रंजन मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, जिप सदस्य जितेंद्र कुमार भारती, पंसस श्रीनाथ नागमणी, झोली पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि प्रथम फेज में सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि के साथ प्रत्येक घर मे शौचालय का निर्माण करवाया गया।
वही फेज टू के तहत ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन एवं समुचित रूप से निपटाने के लिए क्रियान्वित किया जाना है।
वही मुखिया बबलू महतो ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-2 के तहत पंचायत के प्रत्येक वार्ड के सभी घरों में दो रंग की नीला व हरा डस्टबिन वितरण किया जाना है। वही प्रत्येक वार्ड में एक ठेला रिक्शा की व्यवस्था किया गया है।
वही इनरवा पंचायत के मुखिया रीना देवी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वार्ड में दिए गए ठेला रिक्शा प्रत्येक घर मे जाकर कचरा का उठाव कर डंपिग स्थल तक पहुचाने का कार्य करेंगे। वही उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालक पंचायत के चौक चौराहा सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थल से कचरा की उठाव कर पहुचाएंगे। वही प्रखंड स्वच्छता समन्यवयक राजीव रंजन ने कहा कि पंचायत स्तर पर एक सुपरवाइजर सैनिटेशन स्वच्छता पर्यवेक्षक सभी कार्य की देख रेख करेंगे। वही उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए वार्ड के हिसाब से महिला पुरुष की बहाल किया गया है। वही प्रमुख कुमारी उषा ने गांव व समाज को स्वच्छ रखने में गांव में रह रहे लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण होते है। एक और जंहा इस कार्य के तहत दर्जनों लोगों की रोजगार मुहैया हो रही है। वही दतुआर और इनरवा पंचायत के लोगों से अपने पंचायत को स्वछ बनाए रखने की अपील किया। वही उपस्थित अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा ठेला रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर डीसीएलआर राकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार, पंसस झोली पासवान, पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, जिप सदस्य जितेंद्र कुमार भारती, जिला कोडिनेटर अमृता कुमारी, राजीव कुमार सहित दोनों पंचायत के दर्जनों लोग मौजूद थे।
