खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के इनरवा पंचायत के मनियरवा बेला टोल में अपने ससुराल में रह रहे एक युवक को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ बाद दोनों आरोपियो को शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया।
इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की मृतक युवक व अरेर थाना क्षेत्र के कपसिया गांव निवासी रंजीत मल्लिक की हत्या के मामले में नामजद आरोपी व उनके ससुर मनियरवा बेला टोल निवासी पलटू मल्लिक तथा उनके साला अरविन्द मल्लिक को उनके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
