खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड क्षेत्र के सुक्की गांव के कचहरी के परिसर स्थित महादेव मंदिर के परिसर में चार दिवसीय जीमूतवाहन पूजा व मेला का आयोजन किया जा रहा है।
इस जीमूतवाहन पूजा को लेकर प्रथम दिन शुक्रवार को 251 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा की झांकी निकाली निकाली गई। कलश शोभा यात्रा को विधिवत रूप से प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह, स्थानीय पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रवाना किया।
वही इस दौरान मेला व पूजा को विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर जिला पार्षद अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव ने उदघाटन कर सुभारम्भ किया।
इस दौरान कलश शोभा यात्रा को लेकर शुक्की सहित आस पास क्षेत्र में भक्तिमाय माहौल बना हुआ था। तड़के सुबह से ही नूतन वस्त्र में सुसज्जीत होकर कन्याओं पूजा पंडाल पहुचने लगे थे। शोभायात्रा मंदिर परिसर से चलकर जीमूतवाहन की जयजयकार करते हुए सुक्की गांव की सभी दिशा का भर्मण करने के बाद साइफन चौक स्थित कमला नदी के पवित्र संगम तट पर पहुचकर विधिवत रूप से पंडित विशेश्वर झा के देखरेख में सभी कन्याओं ने जल भरकर पुनः पूजा पंडाल पहुचा। जहां पंडित विसेश्वर झा द्वारा पुजारी राम ठाकुर को वैदिक मंत्रोचारण के साथ सभी कलश को स्थापना कर जीमूतवाहन भगवान की पूजा अर्चना सुरु किया गया है।
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यहां बर्ष 2018 से लगातार जीमूतवाहन भगवान सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर चार दिवसीय पूजा के साथ आकर्षक रूप से मेला का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मीना बाजार सहित टावर झूला का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
इस मौके पर स्थानीय मुखिया सह आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सरपंच अरुण सिंह, अमरेश कुमार सिंह, समाजसेवी चन्देश्वर साह, शिव नारायण सिंह, धर्म कुमार सिंह, सत्य राम सिंह, उमेश सिंह, सम्पति पासवान, अरविंद कुमार सिंह, कमलेश साह, राम ठाकुर, सतीश पासवान, रंजीत राम, प्रभात कुमार महतो, गणेश कुमार, सगुन राम, आमोद सहनी, राजू कुमार, गुड्डू साफी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।