खजौली, मधुबनी।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को जौ प्रखंड के बेता ककरघट्टी पंचायत भवन में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आवास, जन वितरण प्रणाली, पेंशन से जुड़े कुल 561 मामले निबंधित किये गए। शिविर में आए अधिकांश मामले आवास से जुड़े थे। कुछ मामलों का अधिकारियों द्वारा ऑन स्पोट तत्क्षण निराकरण कर दिया गया। वहीं शेष निबंधित मामलों को सूचीबद्ध कर प्रखंड कार्यालय लाया गया। बीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि निबंधित सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा कर दिया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा शिविर लगाकर जांच निशुल्क दवा वितरण किया जा रहा था। शिविर में डीसीएलआर सह प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी राकेश कुमार, आरो विकेश कुमार, कृषि सामान्यवक विद्यासागर सिंह, बीपीआरओ हेम नारायण महतो, राहुल कुमार, बीसी राजीव रंजन, राम लक्षण भगत, एलएस सुनीता कुमारी, सुजाता कुमारी, मनरेगा जेई रामबाबू बैठा, मुखिया श्री मोहन झा, डॉ एकबाल, डा. रमेश कुमार, महेश यादव सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
