खजौली/ मधुबनी।
बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन के सभागार प्रखंड आत्मा अध्यक्ष बिलट सिंह के अध्यक्षता में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन किसान सलाहकार केडी सिंह ने किया। कार्यक्रम को विधिवत रूप से प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा प्रखंड आत्मा अध्यक्ष बिलट सिंह बीटीएम अशोक कुमार, एटीएम रोजी कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सुभारम्भ किया गया। इस दौरान गोष्ठी में मौजूद किसानों के साथ जल जीवन हरियाली, जलवायु अनुकुल, विशेष फसल, सूखाग्रस्त क्षेत्र में वैकल्पिक खेती पशुपालन, मत्स्य पालन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसानों को अत्यधिक अपने खेत मे रायायनिक उर्वरक के स्थान पर जैविक उर्वरक प्रयोग करने की अपील किया। वही उन्होंने किसानों से कहा कि फसल की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने को कहा। इस दौरान प्रखंड आत्मा अध्यक्ष बिलट सिंह के द्वारा सरकार के द्वारा चलाए जा रहे किसानों की हित में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दिया।इस मौके पर जयनाथ ज्योति,अवधेश कुमार,अशोक कुमार,केडी सिंह,केदारनाथ मिश्र,शैलेन्द्र कुमार यादव,राम उदगार महतो,सम्पति पासवान,शैलेन्द्र सिंह,शंकर यादव,अरुण महतो,सीता राम यादव,जितेंद्र कुमार सिंह ,कुशेश्वर यादव,पूर्व सरपंच प्रभाकर सिंह,अशेश्वर सिंह,मणिकांत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
