प्रतिभा का सम्मान सराहनीय कार्य : बीडीओ
मधुबनी जिले के खजौली के महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में वर्ष 2022 की मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में प्रखंड स्तर पर अव्वल आए छात्र-छात्राओं को प्रगति समाजसेवी युवा समिति खजौली द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता एवं सचिव राम कुमार सिंह के संचालन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ मनीष कुमार ने कहा की प्रतिभा का सम्मान सराहनीय कार्य है। उन्होंने सम्मानित हुए छात्र-छात्राओं से कहा की वे जिस परिश्रम एवं लगन के साथ अबतक सफलता पाए हैं, उसी लगन के साथ आगे भी प्रयास जारी रखें। उनका भविष्य निश्चितरुप से बेहतर होगा। इस दौरान मैट्रिक में अव्वल आई वंदना रानी, विकास कुमार एवं अभिलाष कुमार तथा इंटर विज्ञान संकाय में अव्वल आई स्वाति प्रिया, रक्षा कुमारी, नीतीश महतो, वाणिज्य संकाय में सूरज कुमार, मो. फारूख, रामकृष्ण ठाकुर, एवं कला संकाय में श्वेता कुमारी, सोनी कुमारी व रंजना कुमारी को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यों के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर समिति के सदस्य राधे यादव, कुंदन कुमार,रौशन कुमार, मिथिलेश कुमार यादव, पवन कुमार यादव, भरत कुमार, दीपक कुमार शर्मा, राकेश कुमार, महेश चौधरी, श्रवण कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।
