- परीक्षा में कुल 880 नवसाक्षर हुए शामिल
- बीडीओ ने किया बुनियादी साक्षरता परीक्षा का अनुश्रवण
मधुबनी जिले के खजौली में महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत प्रखंड के सात केन्दों पर रविवार को बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 880 नवसाक्षर महिलाएं शामिल हुई। परीक्षा को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंता ककरघट्टी को मॉडल केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा को लेकर नवसाक्षर महिलाओं में उत्साह देखी गई। वहीं बीडीओ मनीष कुमार ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को निष्पक्ष तरीके से परीक्षा आयोजन का निदेश दिया। पूर्व बीआरपी हेमंत कुमार ठाकुर ने बताया की बुनियादी साक्षरता परीक्षा में निर्धारित लक्ष्य 880 के विरुद्ध कुल 880 नवसाक्षर महिलाओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा में महादलित समुदाय की 478, दलित समुदाय की 156 एवं अल्पसंख्यक समुदाय की 246 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
