मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के कालिदास विद्यापति साइंस महाविद्यालय उच्चैठ में पहली बार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. आलोक कुमार पाठक ने किया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य एवम् मुख्य अतिथि: वन परिषद पदाधिकारी राम बालक सहित सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
वही कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार दास ने विषय प्रवेश करते हुए मल्हा टोल को गोद लेकर सात दिवसीय विशेष शिविर की घोषणा की।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को समाज से जुड़ने का संदेश दिया।
वहीं, प्रधानाचार्य ने छात्रों को योजना का लाभ और महत्व बताते हुए चरित्र निर्माण पर ध्यान देने की बात कही। समारोह में डॉ. अंजीत ठाकुर, प्रीति रंजन, छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव, उपाध्यक्ष आरती कुमारी, सभी स्वयंसेवक, शिक्षकेत्तर कर्मी, छात्र आयुष, रूपाली, ज्योति, पूजा, नुरीन खातून समेत प्रिया कुमारी शामिल हुए।
सत्र का संचालन अंजीत ठाकुर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रीति रंजन ने किया।

