Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के खजौली कमला खजौली कृषक प्रोड्यूसर कंपनी का पहला स्थापना दिवस शनिवार को स्थानीय ब्रह्मदेव चन्द्रकला अन्तर महाविद्यालय के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रमुख कुमारी उषा, बीडीओ मनीष कुमार, जिला पार्षद दीपक कुमार सिंह, आत्मा के उप परियोजना निदेशक राकेश कुमार एवं कंपनी के अध्यक्ष शंभू नाथ ठाकुर द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों ने कहा की कंपनी के माध्यम से कृषकों को सुलभतापूर्व उन्नत किस्म के खाद, बीज एवं खेती की नवीनतम तकनीक की जानकारी मिलनी…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर गांव से गुरुवार को दरवाजे पर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे चोर को खदेड़ कर ग्रामीणों ने कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपुर गांव से पकर कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।पुलिस को दिए आवेदन में दतुआर गांव निवासी कैलाश राय के पुत्र पप्पू कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में दर्शाया है की वह गुरुवार को खजौली बाजार से वापस आने के बाद बुलेट मोटरसाइकिल अपने दरवाजे पर ही लगा कर खाना खाने के लिए घर के अंदर गया। जब खाना खाकर वापस लौटे तो दरवाजे पर मोटरसाइकिल नही देख जब…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डिस्ट्रिक हेल्थ सोसायटी, मधुबनी एवं डिस्ट्रिक टोबैको कंट्रोल सेल (डीटीसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में ओरिएंटेशन कम ट्रेनिंग वर्कशॉप ऑफ एंटी टोबैको स्क्वॉड मेंबर्स एंड अदर स्टेकहोल्डर्स फॉर इफेक्टिव इंप्लीमेंटेशन ऑफ टोबैको कंट्रोल लेजिस्लेशन (कोटपा) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तंबाकू चाहे सिगरेट के रूप में हो अथवा खैनी या पान मसाले के रूप में, ये सभी रूपों में स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालने वाले होते हैं। इसके निषेध के लिए कोटपा कानून के साथ साथ जुविनाइल जस्टिस एक्ट, फूड सेफ्टी…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय सह कक्ष में जिले भर से आए परिवादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना एवं सबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश भी दिया।बताते चलें कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी सभी परिवादियों से मुलाकात करते हैं और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। इस परिप्रेक्ष्य में आज कुल 53 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ आए थे।हमेशा की तरह सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। वहीं, कई लोग अपनी…

Read More

जल जीवन हरियाली के तहत अमृत सरोवर योजना, तालाबों, पोखरों, आहारों, पइनो का जीर्णोद्वार सहित नाला व सोख्ता निर्माण आदि की हुई व्यापक समीक्षा मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले में संचालित मनरेगा की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इन योजनाओं में जल जीवन हरियाली के तहत अमृत सरोवर योजना, तालाबों, पोखरों, आहारों, पइनो का जीर्णोद्वार सहित नाला व सोखता निर्माण आदि की व्यापक समीक्षा की गई। सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया…

Read More

सम्मेलन का सफल आयोजन पर भाकपा ने किया प्रेसवार्ता मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के उमगांव स्थित किसान भवन में आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तीन दिवसीय बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन का 15वां सम्मेलन की सफलता को लेकर भाकपा कार्यालय में प्रेसवार्ता किया गया। प्रेसवार्ता में भाकपा के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक राम नरेश पांडेय ने कहा कि आगामी लोकसभा में सभी चालीस सीटों पर महागठबंधन का कब्जा होगा, इसके लिए सभी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। महागठबंधन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए हमारी पार्टी जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अप्रैल…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के परसा लचका के पास सड़क दुर्घटना में एक बालक राम अधीन पंडित के पुत्र जय नारायण पंडित 16 वर्ष का मृत्यु हो गया। मुआवजा के मांग को लेकर परिवार के लोगों ने घंटो सड़क को जाम रखा, जिसके बाद बासोपट्टी थाना पुलिस व स्थानीय मुखिया व सरपंच के मदद से जाम को हटाया गया।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा मृत बालक पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी अरघावा से वापस आ रहा था। उसी दौरान बाइक सवार तीन बालक को मैजिक वेन से ठोकर लग गई। जख्मी हालत में तीनों जख्मी को ईलाज के…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मधुबनी नगर निगम के आवश्यकतानुसार आधारभूत संरचना एवं समग्र विकास हेतु समीक्षात्मक बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्र में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र में यातायात की जटिल स्थिति को देखते हुए अतिक्रमण मुक्ति अभियान नियमित रूप से चलाई जाए। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सभी संकरी सड़कों की नापी करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गिलेशन बाजार और ट्रिंचिंग ग्राउंड के अतिक्रमण मुक्ति के बारे में भी अद्यतन स्थिति की जानकारी…

Read More

गरीबों के लिए नया बास आबास कानून बनावे सरकार :- बैद्यनाथ यादव बिजली बिल में बढ़ोतरी वापस ले एवं प्रत्येक गरीब परिवार को महिना में एक सौ यूनिट फ्री बिजली दें :- ध्रुब कर्ण भाकपा-माले मधुबनी जिला कमिटी की बैठक मालेनगर लहेरियागंज में जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण की अध्यक्षता में हुई, जिसे सम्बोधित करते हुए बिहार राज्य स्थायी समिति के सदस्य बैद्धनाथ यादव ने कहा कि पूरे बिहार में भूमिहीनों की भारी संख्या हैं, जिसे बसने लायक जमीन एवं रहने के लिये छत अभी तक नसीब नहीं है। यह बड़ी त्रासदी है, इसलिए भाकपा-माले एवं खेग्रामस भूमिहिन गरीबों के…

Read More

-टीबी दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन-जिला यक्ष्मा केंद में यक्ष्मा रोगियों में सीडीओ ने पोषण-आहार का किया वितरण-सभी एचडब्ल्यू सी पर अगले 21 दिनों तक टीबी मरीजों की होगी खोज मधुबनी में विश्व यक्ष्मा दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सभी पीएचसी, एपीएचसी तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विश्व टीबी दिवस मनाया गया। सदर अस्पताल में सुबह जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. जी.एम. ठाकुर के द्वारा आईआईएच संस्था के सहयोग से यक्ष्मा मरीजों को पोषण-आहार वितरित किया गया। वहीं मंडल कारा में 100 से अधिक कैदियों की…

Read More