सम्मेलन का सफल आयोजन पर भाकपा ने किया प्रेसवार्ता
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के उमगांव स्थित किसान भवन में आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तीन दिवसीय बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन का 15वां सम्मेलन की सफलता को लेकर भाकपा कार्यालय में प्रेसवार्ता किया गया। प्रेसवार्ता में भाकपा के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक राम नरेश पांडेय ने कहा कि आगामी लोकसभा में सभी चालीस सीटों पर महागठबंधन का कब्जा होगा, इसके लिए सभी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। महागठबंधन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए हमारी पार्टी जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ-बीजेपी भगाओ का संकल्प लेकर हमारी पार्टी बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के लोग गांव-गांव जाकर केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों, निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी, छोटे व्यवसायों का बढ़ती परेशानियों व एलआईसी, एसबीआई को बेंचने समेत दर्जनों गलत नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम हमारी पार्टी करेगी। उसके बाद केन्द्र सरकार के खिलाफ आगामी आठ और नौ जून को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गुलजार सिंह गोड़ीया ने कहा कि केंन्द्र की सरकार पूजी पतियों को बनाने में लगी हुई है। किसान मजदूरों के साथ नाइंसाफी कर रही है। खेत मजदूर यूनियन को दो सौ दिन का काम मिले और 600 रुपया मजदूरी हो, इन सभी मांगो को लेकर आगामी 30 मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
वहीं, पूर्व सांसद नागेन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि महंगाई के कारण मजदूरों एवं किसानों का मनोबल नीचा हुआ है। परिणामस्वरूप देश के विभिन्न हिस्सों में मजदूर,किसान आत्महत्या कर रहे है।
वहीं, राकेश पांडेय ने कहा कि मनरेगा योजना को केंद्र सरकार बंद करना चाहती है, जिसको लेकर लेकर तानाशाही केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा।
वहीं, राजेश पांडेय उर्फ बालाजी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में राशी का कटौती कर दिया गया है, इतना ही नहीं केन्द्र सरकार के द्वारा नया सर्वे नहीं किया जा रहा है, जिससे
लाखों गरीब मजदूर इस योजना से वंचित है। इन सभी मुद्दों पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
वहीं जानकी पासवान ने कहा कि देश में बेशुमार बेरोजगारी से आम लोग परेशान हो चुके है। नौजवानों को रोजगार देने का वादा करने के वाबजूद किसान व मजदूर विरोधी केंद्र सरकार गहरी नींद में है, जिसको लेकर हमारी पार्टी गांव गांव तक जनजागरण मार्च निकालेगी।
