Author: joshilivenews

• लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश का भी कर रहे अवहेलना• दो वर्षों से भूमि परिमार्जन के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे है पीड़ित किसान मधवापुर,मधुबनी। मधुबनी जिले के माधवपुर अंचलाधिकारी ध्रुव कुमार के ऊपर एक किसान ने काम के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। जबकि उक्त कार्य को करने का निर्देश लोक निवारण पदाधिकारी बेनीपट्टी से मिल चुका है। बावजूद अंचल कार्यालय का चक्कर काटते उक्त किसान का चप्पल घिस चुका है। इतना ही नही इस मामले को लेकर डीएम मधुबनी को भी आवेदन दिया जा चुका है। बाबजूद…

Read More

मधुबनी। बहुजन समाज पार्टी के द्बारा मधुबनी रेलवे स्टेशन से न्याय यात्रा निकाली गई, जिसमें दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर नारा लगाया। न्याय यात्रा का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष घुरन सदाय ने किया। न्याय यात्रा स्टेशन से चलकर मधुबनी समाहरणालय के पास स्थित में डॉ० बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष घुरन सदाय ने कहा कि राजस्थान के गहलौर में पानी के मटका में एक दलित छात्र इन्दू मेघवाल के द्वारा पानी पी लेने के कारण शिक्षक द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई की…

Read More

•दो दिवसीय दौरे पर 26-27 अगस्त को राज्य स्तरीय टीम करेगी मूल्यांकन•प्रसव कक्ष में सभी 36 प्रकार के पंजीयन को अपडेट का किया मूल्यांकन•सुविधाओं की ब्रांडिंग के लिए किया जाता हैं मूल्यांकन•लक्ष्य योजना के तहत पहले भी की जा चुकी है ग्रेडिंग मधुबनी। मधुबनी सदर अस्पताल का प्रसव कक्ष व मातृत्व ओटी के लक्ष्य प्रमाणीकरण की कवायद शुरू कर दी गई है, जिस क्रम में शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष का मूल्यांकन किया। जिसके तहत सदर अस्पताल की गुणवत्ता की मैपिंग की गई, जिसमें कुल आठ तरह के मूल्यांकन पैमाने बनाए थे। इसमें अस्पताल…

Read More

जयनगर, मधुबनी। मधुबनी जिला के जयनगर थाना पुलिस के द्वारा बड़ी मात्रा में शराब और तीन दो पहिया वाहन के साथ तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस पदाधिकारी वीपीन कुमार सिंह समेत पुलिस बल के द्वारा थाना क्षेत्र में सघन गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शहीद के समीप से छापेमारी कर दो बाईक और एक स्कूटी पर लदे बड़ी मात्रा में शराब की खेप के साथ तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। बरामद दो पहिया वाहनों पर लदे जब्त शराब…

Read More

बासोपट्टी, मधुबनी। मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर राशन कार्ड आवेदन जमा करने को लेकर महिलाओं का हुजूम उमड़ रहा है।बता दे की विगत कुछ दिनों से राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना और सुधार के लिए आवेदन लिया जा रहा है। जहां आवेदकों में अफरा तफरी का महौल बन गया है। हालांकि भीड़ को देखते हुए बीडीओ ने पत्र जारी कर सभी पंचायत का आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित कर दिया है। जहां आज अरघावा पंचायत के आवेदकों का आवेदन जमा किया जा रहा है। लेकिन भीड़ का आलम यह था कि महिलाएं आपस में…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के सीपीपी कॉलेज बौरहर में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य मोहन कुमार ने झंडा फहराकर की. इस अवसर पर स्काउड गाइड के जिला संगठन आयुक्त केशव कुमार सिंह ने कहा कि यह पांच दिवसीय शिविर जो भारत स्काउड गाइड राज्य मुख्यालय पटना के निर्देशानुसार शुरू किया गया गया है. प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच शारीरिक, मानसिक, नैतिक,आध्यात्मिक व शैक्षणिक विकास कर देश का सुयोग्य नागरिक तैयार करना है. संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को चरित्रवान, निष्ठावान अनुशासित परोपकारी एवं सत्यवादी बनाना है. वहीं स्काउट गाइड मास्टर…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव गुरुवार की शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय में मतदान केंद्र सुबह के 7बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4:30बजे तक चली।मतदान समाप्ति पश्चात प्रखंड के टीपीसी भवन में चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू होगी। दोपहर तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़भाड़ देखी गई। मतदाताओं ने मतदान करने को लेकर चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़े दिखे। धूप से बचने को लेकर मतदाताओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इस मतदान में महिलाएं मतदाता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विधि व्यवस्था के मद्देनजर…

Read More

खुटौना,मधुबनी। मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के क्षेत्र संख्या 38 के जिला परिषद चंद्र भूषण कुमार साह द्वारा बीते कुछ दिन पहले अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य पर सिविल सर्जन मधुबनी को स्वास्थ्य बेहतर के लिए आवेदन दिए थे, जिसमें प्रखंड के अंतर्गत बहुत सारे अवैध नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड एवं जांच घर को जांच कर अवैध रूप से पाया जाए, तो उसे बंद कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि हमारे प्रखंड में लिंगानुपात तेजी से फैल रही है। जिसके कारण हमारे प्रखंड में हैं लड़कियों की संख्या बहुत कम हो गई। लगता है कि आने वाले समय में इसी तरह कर…

Read More

बेनीपट्टी,मधुबनी। नवनिर्वाचित मुखिया और उपमुखिया का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मेघदूतम सभा कक्ष बेनीपट्टी में किया गया। इस तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में जिला से आये हुए बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्रा, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र मधुबनी के नोडल सुधांशू शेखर झा एवं चंद्रदेव सागर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम सभी जनप्रतिनिधियों का अभिवादन करते हुए कार्यशाला आरंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को 73वें संविधान संशोधन के बारे में विस्तार से…

Read More

मधुबनी। आज 25 अगस्त को जिला कांग्रेस कमिटी के सभागार में जिला पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड के अध्यक्षों की अति आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष प्रो० शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में हुई। जिसमे प्रमुख रूप से दो बिंदुओं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिले में महंगाई पर चौपाल कार्यक्रम एवं आगामी 4 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली पर गहन विचार विमर्श किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो० झा ने कहा मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश के लोगों को…

Read More