Author: joshilivenews

प्रत्येक वर्ष जिला के सबंधित क्षेत्रों के स्वास्थ्य पदाधिकारियों व सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग के माफिया वकील पूर्वे के गठजोड़ से अवैध स्वास्थ्य संस्थानों से करते है लाखों रुपया के अवैध वसूली :- भूषण सिंह प्रत्येक वर्ष निजी उगाही के ख्याल से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उक्त प्रकार का अभियान चलाते और स्वास्थ्य माफिया के मिलीभगत से निजी स्वार्थ सिद्ध कर इसी तरह मामला को किया जाता है रफा-दफा :- भाकपा-माले मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के दर्जनों अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के संचालकों से लाखों रुपया लेकर रफादफा करने वाले जयनगर अस्पताल के उपाधीक्षक कुमार रौनित एवं तत्कालीन…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के डोड़वार पंचायत के अंतर्गत कुआढ़ गांव वार्ड नंबर-01 में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल किया गया।अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जयनगर अनुमंडल अग्नि शमालय पदाधिकारी सुभाष प्रसाद सिंह के नेतृत्व में डोड़वार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम विलास यादव उर्फ राम बाबू यादव,सरपंच प्रतिनिधि सरोज कुमार, वार्ड सदस्य अरुण दास वार्ड नंबर-01,वार्ड सदस्य धर्मेंद्र साहनी,चंदेश्वर यादव वार्ड पंच,आंगनवाड़ी सेविका अर्चना कुमारी, सहायिका जिबछि देवी,बिकास मित्र रीता मेहरा, जीविका के प्रतिनिधि समेत अन्य के मौजूदगी में मॉक ड्रिल तथा बैठक किया गया। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न स्थानों पर विविध प्रकार…

Read More

अपर निदेशक साह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम ने सभी जिलों को पत्र जारी कर दिए निर्देश आगामी 25 अप्रैल को जिले भर में विश्व मलेरिया दिवस दिया मनाया जाएगा। इसे लेकर अभी तैयारी चल रही है। इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर प्रखण्ड स्तर पर मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम बिहार के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने जिलों के सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला वेक्टर रोग…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर के शिव शक्ति मंदिर पतालेश्वरनाथ कमलाबाड़ी धौली टोल टरिया फील्ड के प्रांगण में श्री श्री 108 श्री महावीर झंडा महोत्सव समिती के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। कमिटी की सदस्यों ने कहा कि कई वर्षों से सभी ग्रामवासियों के सहयोग से महावीर झंडा मेला का आयोजन होते हुए आ रहा हैं। इस वर्ष भी आठ दिवसीय महावीर झंडा महोत्सव के पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवतियों,महिलाओं और श्रद्धालू भक्तजणों ने भाग…

Read More

बासोपट्टी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आज भारी पुलिस बलों और प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।बासोपट्टी बजार को बभन्दैय चौक से लेकर काली मंदिर चौक तक सड़क के दोनों तरफ व्यापारियों व स्थानीय निवासियों ने इस कदर अतिक्रमित कर रखा था कि आये दिन यहां वाहनों का जाम तो लगता ही था। साथ ही पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कभी-कभी स्थानीय प्रशासन भी अतिक्रमण हटाने की बात करके मौन साध लेता था, समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई थी। अतिक्रमण कर रहे…

Read More

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र में आज से तीन वर्ष पूर्व कोरोना काल में विभिन्न विधालय पर चलाया गया क्वारेंटाइन सेंटर के संचालक के द्वारा लिए गए अग्रिम लिए गए रुपए के व्यय से संबंधित अभिश्रव प्रखंड कार्यालय को अव तक जमा नहीं किया गया है, जबकि प्रखंड कार्यालय के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय से लेकर अनुमंडल कार्यालय तक अभिश्रव जमा कर खर्च राशि का भुगतान करने का आग्रह किया था। परंतु अधिकारी के द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।इधर बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि दो समन्वयक के द्वारा कागजात जमा किया गया है, शेष केन्द्र प्रभारी के…

Read More

मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के पिपराही गांव से पुलिस ने एक अप्राथमिकी आरोपी रामचंद्र महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते वर्ष पिपराही गांव में अवैध रूप से खाद रखने के मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों के द्वारा छापेमारी कर खाद बरामद कर खाद व्यवसाय कर्ता राम चन्द्र महतो को अप्राथमिकी आरोपी बनाया गया था। उक्त कांड के अनुसंधान कर्ता एसआई सचिन कुमार ने उसे गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेजा गया है

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर बीडीओ श्री कुमार ने कहा की प्रखंड की आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं अपने-अपने पोषण क्षेत्र में बाल-विवाह को रोकने हेतु लोगों को जागरुक करें। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है। अभी भी जागरुकता के अभाव में समाज में कहीं-कहीं बाल विवाह होती है। जागरूकता से ही इस कुप्रथा पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने उपस्थित सभी सेविकाओं को अपने स्तर से इसको लेकर अपने…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर स्थित मध्य विद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय खजौली के तीसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। बीडीओ मनीष कुमार, सीओ मनीष कुमार, प्रमुख कुमारी उषा के हाथों पुस्तक वितरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दोनों विद्यालय के करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं के बीच तीसरी कक्षा के सभी पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया।इस मौके पर शिक्षक अमित कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, शिवानी कुमारी, आशा देवी, गंगा कुमारी, विजय कुमार पासवान, प्रतिभा कुमारी, सुमन कुमारी, हेमन्त कुमार ठाकुर,…

Read More

मधुबनी नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाये जा रहे स्पेशल ड्राइव के तहत नगर निगम कार्यालय के पास कार्रवाई की गयी। थाना मोड़ से नगर निगम कार्यालय होते हुए राघोनगर जाने वाली सड़क में इसके तहत बड़ी कार्रवाई की गयी।निगम के बनाये दुकान के आगे भी बना दिये गये पक्का कंस्ट्रक्शन को ध्वस्त कर दिया गया, जो हर ड्राइव में छोड़ दिया जाता रहा है। यहां पर आम दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हर बार हटाया जाता रहा है, पर निगम की भूमि पर बनाये गये दुकान के लोगों द्वारा सड़क को अतिक्रमित कर पक्का…

Read More