श्रीमद्भागवत कथा की श्रवण से मिलती है पापों से मुक्ति :- कृष्ण जी महराज
मधुबनी जिले के हरलाखी में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के नियमित श्रवण करने से अंतः मन के सभी संचय दूर हो जाती है, तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। मन को शांति व सभी तरह की कष्टों का निवारण होता है। उक्त बातें
प्रखंड क्षेत्र के हरसुवार गांव स्थित दुर्गामंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मथुरा वृंदावन से आए कथावाचक कृष्णजी महाराज ने कही।
कथा के दूसरे दिन सुखदेव आगमन एवं सती चरित्र व ध्रुव चरित्र पर चर्चा करते हुए कथावाचक ने कहा कि कथा सुनकर मनन करने से जीवन के सभी दुखों का निवारण हो सकता है। कथावाचक ने बताया तीसरे दिन जड़ भारत अजामिल उपाख्याय एवं प्रहलाद चरित्र, चौंथे दिन गजेन्द्र मोक्ष वामन चरित्र श्री राम प्रसंग एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, पांचवें दिन श्री कृष्ण बाल लीलाएं गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग, छठे दिन महारास एवं श्री कृष्ण रुकमणी विवाह महामहोत्सव, सातवें दिन सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष भागवत एवं व्यास पूजन व आठवें दिन हवन तर्पण एवं भण्डारा का आयोजन के बाद संपन्न हो जाएगा।
वहीं कथा के संचालन में प्रबोध मिश्र, साधू मिश्र, प्रो विनय कुमार झा, अमरनाथ झा, सरदारी मिश्र, बिनोद मिश्र, अमोल मिश्र, भवन मिश्र, राजन मिश्र, प्रकाश ठाकुर, रंजीत मिश्र, आनंदजी झा, प्रजापति झा, अनीश मिश्र, राजीव मिश्र, रितेश झा, अमित झा व गुंजेश्वर झा सहित सम्पूर्ण ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है।