हरलाखी,मधुबनी।
आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अमृत महोत्सव को लेकर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर शनिवार को कहीं तिरंगा रैली निकाली गई, तो कहीं तिरंगे वितरित किए गए। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसी कड़ी में पिपरौन एसएसबी कैम्प के एसएसबी जवानों ने स्थानीय एक निजी स्कूल उमगांव के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान सभी स्कूली बच्चे भारत माता की जय, बंदे मातरम का नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा में चल रहे थे। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व स्कूल के निदेशक उमेश ठाकुर व सुभाष प्रसाद सिंह ने की। तिरंगा यात्रा स्कूल प्रांगण से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय, अम्बेडकर चौक के रास्ते उमगांव बाजार चौक तक निकाली गयी।
मौके पर एसएसबी जवान के अलावे शिक्षक गुलाब झा, भोगेन्द्र झा, उत्तिम लाल ठाकुर, आलोक शर्मा, अमित कुमार, मनीष मल्लिक, फकरुल्ला, मंजू शर्मा, अनुपमा ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, योनिका सिंह, प्रीति कुमारी व नेहरू युवा केन्द्र के हरलाखी से गुड़िया साह समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।