हरलाखी,मधुबनी।
मधुबनी जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड के चयनित सिसौनी पंचायत में अधिकारियों की टीम ने वुधवार को विभिन्न योजनाओं का जांच की। इस दौरान बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 114 की जांच की, जहां 22 बच्चे ही उपस्थित पाया गया। लेकिन सेविका अलका देवी के द्वारा फर्जी तरीके से 39 बच्चों का हाजिर बनाया गया था। उक्त केंद पर चापाकल खराब पाया गया। उसके बाद बीडीओ ने अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र का जांच की, जहां केन्द्र पर एएनएम नहीं बैठने का शिकायत लोगों ने की। उसके बाद मध्य विद्यालय सिसौनी एवं बुनियादी विद्यालय सुखवासी का जांच किया गया गया, जहां स्थिति सही पाया गया। जांच के दौरान वार्ड 10 एवं इग्यारह में राशि निकासी के बावजूद नलजल योजना का कार्य अधूरा पाया गया। इसी प्रकार सीओ सौरभ कुमार, मनरेगा पीओ कृपा शंकर झा, बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्रा, आवास पर्यवेक्षक विद्यानंद प्रसाद, समेत प्रखंड स्तरीय कई अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पंचायत के विभिन्न वार्डो में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनी। उसके बाद पंचायत भवन परिसर में आयोजित कैम्प में भाग लिये। जहां संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं को सुनने के बाद कई लोगों की समस्याओं को ऑन स्पॉट निष्पादित भी किया। वहीं कैम्प में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० के.डी. राय के नेतृत्व में मुफ्त मेडिकल कैम्प लगाया गया, जहां सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया। मौके पर मुखिया यदुवीर साह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने कैम्प में भाग लेकर आमजनों की समस्याओं को रखी। इस बाबत बीडीओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा।