हरलाखी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के पचगछिया गांव निवासी किसान रामदयाल यादव के पुत्र दरोगा के परीक्षा में सफल होने के बाद पहली बार पटना से घर पहुंचते ही उनके परिवार में खुशियों का कोई ठिकाना नही रहा। दरअसल बीते माह दरोगा परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें अमित कुमार ने भी सफलता हासिल किया। इधर परिणाम घोषित के बाद अमित का परिवार बेसब्री से अमित का घर आने का इंतजार कर रहे थे। अमित ने बताया कि की परिणाम आने की सूचना का हमने परिवार के अलावे किसी को नही बताया था। चूंकि एक तो हम पटना में बीपीएससी की तैयारी में लगे हुए थे और दूसरी बात यह थी कि परिणाम के बाद होने वाली प्रक्रिया जैसे कि मेडिकल और वेरिफिकेशन के बाद ही घर जाने की इच्छा थी। इधर जब वो घर पहुंचे है, तो उनके घर बधाई देने वालों की तांता लगा हुआ है। गांव में खुशियों का माहौल है। आपको बतादें की यह वहीं पचगछिया गांव है, जहां की संम्प्रिति यादव को गूगल से 11करोड़ की सालाना पैकेज का ऑफर मिला था। इधर अमित ने बताया कि जब हम 17साल के थे, तो गांव में किसी मामले को लेकर पुलिस पहुंचे हुए थे। पुलिस को पहुंचते ही लोगों को भयभीत होते देखा था, तो उसी समय मेरे मन में भी पुलिस बनने का सोच बन गया। उसी बीच मां का देहांत हो गया, जिसके बाद कुछ दिनों तक अपने आप को टूटा हुआ महसूस करने लगा। लेकिन पुनः अपने आप को मोटिवेट किया, उसके बाद पुनः जूनून ऐसा जगा की हमने पूरे लग्न के साथ पढ़ाई शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आगे बीपीएससी की परीक्षा में सही रैंक लाकर एसडीपीओ बनने का सपना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता व बड़े भाई ललित कुमार, मनीष कुमार भावी रागनी देवी, मंजू देवी, चाचा राम उदार यादव, राम एकवाल यादव, रामबाबू यादव, चाची किरण देवी समेत अपने गुरुजनों को दी है।
