हरलाखी,मधुबनी।
थाना दिवस के अवसर पर जिले के हरलाखी थाना परिसर में करीब आधा दर्जन फरियादियों का समस्या सुना गया। इस दौरान गंगौर गांव निवासी भोला यादव बनाम अमित यादव के बीच चल रही विवाद में वंशावली का मांग किया गया। करुणा गांव निवासी शुभचन्द्र राय बनाम ललित मंडल के बीच सीमांकन को लेकर चल रही विवाद की सुनवाई में दोनों पक्षों को अमीन के द्वारा नापी कराने का निर्देश दिया गया। जबकि कमलाबरपट्टी गांव निवासी फूलकुमारी देवी बनाम लखन राम के बीच चल रही
रैयती रास्ता विवाद का समाधान कर दिया गया। इसी प्रकार सीओ के निर्देश पर सीआई अमरनाथ झा के द्वारा अन्य लोगों की समस्याओ को सुनी गई।
इस मौके पर थानाध्यक्ष अनोज कुमार, एएसआई ध्यानी पासवान, अंचल लिपिक रामशीष पासवान मौजूद थे।
