हरलाखी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार निराला ने शनिवार को हरलाखी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष व अविशेष प्रतिवेदित कांडों की अनुसंधान कर्ताबार समीक्षा की गयी, तथा उन कांडों की जल्द निष्पादन हेतू निर्देश दिया गया। साथ ही वैसे कांड जिसमें आदेश पारित है, लेकिन अंतिम प्रपत्र समर्पित नही किया गया था, उसे जल्द समर्पित करने का सख्त निर्देश अनुसंधान कर्ता को दी।
वहीं इंस्पेक्टर ने कई कांडों का निष्पादन भी किया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने लंबित कांडो के नामजद अभियुक्त, फरार वारंटी, कुर्की जब्ती एवं शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा। इसके अलावा पुलिस पब्लिक रिलेशन को बनाये रखने, नियमित रूप से संध्या एवं रात्रि गश्ती करने, गश्ती के दौरान बैंकों पर नजर रखने, अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए वाहनों की नियमित चेकिंग करने का सख्त निर्देश दिया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष अनोज कुमार, एसआइ उपेन्द्र प्रसाद, एएसआई ध्यानी पासवान,अबुल ऐजाज, राम प्रवेश यादव, युगेश्वर सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
