• हरलाखी में 4154 लोगों ने करायी आधार लिंक
• कन्या प्राथमिक विद्यालय फुलहर स्थित बूथ संख्या 172 का जायजा लिया बीडीओ ने
हरलाखी,मधुबनी।
निर्वाचन आयोग की ओर से प्रखंड के सभी बूथों पर रविवार को आधार कार्ड से वोटर आईडी को जोड़ने के लिए जिले भर में विशेष कैम्प लगाया गया। इसी कड़ी में जिले के हरलाखी प्रखंड में विशेष कैम्प में बीएलओ के द्वारा आधार कार्ड से वोटर आईडी को जोड़ने की प्रक्रिया की गयी, जहां क्षेत्र के लोग आधार कार्ड का नंबर लिंक कराने में लगे रहे।
इस संबंध में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्ण मुरारी ने विभिन्न बूथों पर जाकर विशेष कैम्प का जायजा लिये और आधार लिंक कराने के लिए लोगों को जागरूक किया। बीडीओ ने बताया कि कैम्प के माध्यम से 4154 लोगों की पहचान पत्र का आधार लिंक कराया गया है, जिसका रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड से वोटर आईडी को जोड़ा जाएगा, जिससे मृत, डबल नाम, बाहरी निवासियों के नाम को काटा जा सके, एवं चुनाव के समय शत-प्रतिशत क्षेत्र में वोट पड़े।
