हरलाखी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने पूर्व के धोखाधड़ी मामले की एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हिसार गांव निवासी भोला प्रसाद के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी हरे कृष्ण प्रसाद ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व धोखाधड़ी करने को लेकर कांड संख्या 237/21 दर्ज करायी थी। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
