● वार्ड सदस्य व ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य को रोका
● निर्माण कार्य से पहले गुमराह करने के लिए योजना का बोर्ड नही लगाने से ग्रामीणों में आक्रोश
हरलाखी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के फुलहर गांव के वार्ड नंबर-8 में बनाई जा रही नाला निर्माण में अनियमिता का आरोप लगाते हुए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंचायत के मुखिया, संवेदक, पंचायत सेवक व विभागीय पदाधिकारी के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्य स्थल पर बिना कार्य योजना का बोर्ड लगाए नाला निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग की जा रही है। इतना ही नही नाला निर्माण में तीन नंबर का ईट का इस्तमाल घटिया सीमेंट, मिट्टी युक्त बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें स्थानीय नेता संवेदक के साथ मिलकर सरकारी राशि के बंदरबांट में लगे हुए हैं। शिकायत करने पर भी अधिकार कार्रवाई करने से परहेज कर रहे है। संवेदक कुछ नेता व बिचौलिओ को खर्चा पानी देकर मनमाने ढंग से कार्य कर रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों व वार्ड सदस्य ने एक वर्ष के अंदर पंचायत योजना से कराई गई सभि योजनाओ की गुणवत्तापूर्ण सभी योजनाओ की जांच की मांग की है। वही घटिया निर्माण का विरोध करते लोगों में राजीव शुक्ला, उमेश भंडारी, सुरेश भंडारी, बेचन कमती, अनिल कमती, दिनेश साह, सरोज ठाकुर, राकेश चंद्र शुक्ला, सुशीला देवी समेत दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय पदाधिकारी से संयुक्त रूप से संवेदक एवं पंचायत के मुखिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में पंचायत सेवक, जेई, बीडीओ समेत अधिकारी से दूरभाष पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया मुझे इस योजना के बारे में कोई जानकारी नही है।
वही पंचायत सेवक ने बताया मुखिया अपने मनमर्जी तरीके से काम कर रहे है।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया पति रंजीत ठाकुर ने मिडिया को दुरभाष पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है।
इस संबंध में बनीपट्टी एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने दुरभाष पर बताया मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संवेदक, मुखिया पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
