हरलाखी, मधुबनी।
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुई नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले की फरार दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कसेरा गांव निवासी मो० अख़्तर व मो० अहमद के रूप में किया गया है।
विदित हो कि करीब दस दिन पूर्व पीड़ित नाबालिग लड़की कसेरा गांव में रात को राधाष्टमी पूजा व मेला देखने गई हुई थी। इसी दौरान करीब पांच की संख्या में युवक लड़की को जबरदस्ती उठाकर एक विद्यालय में ले गये, जहां सामुहिक रूप से दुष्कर्म किया गया।
इस मामले को लेकर लड़की की मां के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 273/22 दर्ज है।
इधर घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो० जिबरील उर्फ सोनू व मो० जफर को पहले ही गिरफ्तार जेल भेज चूंकि है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि दोनों युवक को भारतीय क्षेत्र स्थित जटही बॉर्डर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
