शौच के लिए बधार निकली थी महिला, इसी क्रम में हुआ घटना
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव मुसहरी टोल में सर्पदंश का शिकार एक महिला की मौत ईलाज के दौरान जनकपुर अंचल अस्पताल में हो गया। मृतिका की पहचान अशर्फी सदा की पत्नी संजू देवी 45 के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की सुबह करीब दस बजे महिला बधार के तरफ शौच के लिए निकली थी, इसी क्रम में खेत की आरी पर उसे विषैले सर्प ने डस लिया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए नेपाल के जनकपुर अस्पताल में ले गए, जहां तीन दिन इलाज चलने के बाद मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई। इधर शव को घर आते ही परिजनों में चीखपुकार मच गया।
उधर घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई अबुल कलाम एजाज मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
