- एफसीसी के द्वारा 25 दिसंबर से होगी 29वां क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के दीन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय उमगांव के प्रांगण में एफसीआई अध्यक्ष शशिभूषण कुमार की अध्यक्षता में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव की सदस्यों का बैठक आयोजित की गयी, जहां बैठक में एफसीसी की 29वां चैंपियन कप प्रतियोगिता टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर एफसीसी अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को दीन दयाल उच्च विद्यालय उमगांव के प्रांगण में सुबह दस बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन होगा। उसके बाद दो टीमों के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी विभिन्न जिला समेत नेपाल के कई टीम भाग लिए हुए है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मैच का आनंद लेने का अपील खेल प्रेमियों से की है।मौके पर मिथिलेश कुमार झा,अताउर रहमान,ब्रजेश मिश्र,गिरिजा प्रसाद साह,संजय गुप्ता,सैयद उमेर अहमद, संतोष कुमार महतो,जय शंकर महतो, राज किशोर यादव,मनोज कुमार, जैकी विश्वास,ऋषिकेश झा समेत एफसीसी के कई सदस्यों ने अपने-अपने विचारों को रखा।
