- पुलिस ने तस्कर के दो बाइक को किया जब्त
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना की पुलिस ने गस्ती के क्रम में 132 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, साथ ही पुलिस ने दो बाइक को भी जब्त की है। हालांकि एक तस्कर शराब समेत बाइक को छोड़ भागने में सफल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई राम प्रवेश प्रजापति सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में पुलिस के द्वारा जिरौल गांव स्थित कोसी नहर पुल पर वाहन चेकिंग की जा रही थी, जहां नेपाल से शराब लेकर आ रहे दो अलग-अलग बाइक पर सवार तस्कर पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख शराब समेत बाइक को छोड़ भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर एक तस्कर को धर दबोचा। वहीं दूसरा तस्कर शराब समेत बाइक को छोड़ भागने में सफलता हासिल कर ली। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव गांव निवासी नोमान अंसारी के रूप में किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
