मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना क्षेत्र के बौरहर चौक के समीप एक दवा दुकान में आग लगने से हजारों की नुकसान हो गया। पीड़ित दुकानदार नवल किशोर ठाकुर ने बताया कि मंगलवार की सुबह किसी ने फोन करके घटना का जानकारी दिया। फिर आनन-फानन में पहुंचे, तो देखा फुसनुमा दुकान बूरी तरह जल चुंका था। दुकान में करीब 25 हजार की दवाइयां एवं पांच हजार रुपया रखा था। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने दुश्मनी से सोमवार रात को ही आग लगा दिया।
इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी।

