- धोखाधड़ी को ले बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्यों ने की बैठक
- संयुक्त निबंधन दरभंगा से लगाई गुहार
मधुबनी जिले के हरलाखी में पैक्स अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी गोपाल मंडल के द्वारा सदस्य के साथ धोखाधड़ी करने को ले प्रखंड के हुर्राहि गांव स्थित पैक्स गोदाम पर बेता परसा पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शोभा देवी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गयी, जहां पैक्स अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी गोपाल मंडल के विरुद्ध पैक्स प्रबंधन समिति के सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव दिया।
दरअसल प्रबंधन समिति के निर्वाचित सदस्य 74 वर्षीय मो. ओबैस ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रत्याशी गोपाल मंडल ने छल कर मीटिंग के बहाने मधुबनी ले गए, फिर वहां कोर्ट से शपथ पत्र के माध्यम से मुझसे अंगूठा निशान ले लिया।
इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं थी और न ही मुझे कुछ पढ़कर सुनाया गया। मामले की जानकारी अगले दिन हुई। वहीं धोखाधड़ी करने को लेकर मो. ओबैस ने संयुक्त निबंधन पदाधिकारी, सहयोग समितियां दरभंगा को शपत्र पत्र के साथ आवेदन के माध्यम से न्याय का गुहार लगाया है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि मेरे साथ छल व धोखाधड़ी कर अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उन्होंने शपत्र पत्र पर अंगूठा निशान ले लिया है।
इस संबंध में पूर्व प्रत्याशी गोपाल मंडल ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।
मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य रामबाबू मंडल, दिलीप कुमार, आपिरती देवी, सुनीता देवी, धीरज मंडल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
