- फूलहर व दिघीया बीओपी के एसएसबी जवानों ने की कार्रवाई
मधुबनी जिले के हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के एसएसबी जवानों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित अलग अलग जगहों से एक किलो 950 ग्राम गांजा जब्त किया है, जबकि दोनों कार्रवाई में धंधेबाज भागने में सफल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दिघीया बीओपी के एसएसबी जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 286/4 के नजदीक एक किलो गांजा जब्त किया है। वहीं फूलहर बीओपी के जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 288/7 के नजदीक 950 ग्राम गांजा जब्त की। दोनों कार्रवाई में धंधेबाज एसएसबी जवानों को देख गांजा की पोटरी फेककर नेपाल की ओर भाग गया। एसएसबी जवानों ने जब्त गांजा को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि एसएसबी अधिकारी के प्रतिवेदन पर दोनों कार्रवाई में अज्ञात धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
