Author: joshilivenews

मिथिलांचल के लोक परम्परा का पर्व जुड़शीतल के पावन अवसर पर महाराजगंज के सीतला मंदिर में सुबह से लेकर दिनभर हजारों भक्तों ने पवित्र जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इस मंदिर का स्थापना 1960 में हुआ था। भक्तों ने सत्तू,बड़ी बासी भात एवं सेमाड़ कुल देवताओं को अर्पित कर महादेव को भी चढ़ाया।पंडित बिरेन्द्र झा ने जुड़शीतल पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दिया कि चैत्र मास के अंतिम रात बड़ी भात बनाकर सुबह बैसाख मास के शुरुआत के अवसर पर रात के बासी भोजन देवताओं एवं घर आंगन के प्रवेश द्वार पर रखा जाता है। घर परिवार के…

Read More

मधुबनी पुलिस की चलती रहेगी ऐसी कार्रवाई :- सुशील कुमार(एसपी, मधुबनी) मधुबनी पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब एवं नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाती रही है। बीते दिन 21 मार्च को पंडौल थाना अन्तर्गत पश्चिम बंगाल के ब्राउन शुगर कारोबारी उमर शेख एवं मुजफ्फर हुसैन को एक किलो पाँच ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जिसकी काण्ड संख्या पंंडौल थाने में काण्ड संख्या-58/23 दर्ज की गई। ये सभी बातें रविवार को आरक्षी अधीक्षक सुशिल कुमार ने प्रेसवार्ता कर कही। अनुसंधान के क्रम में इन्टेलिजेंस के आधार पर 237.32…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में अवस्तिथ 48वी वाहिनी,एसएसबी के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी मधवापुर के जिम्मेवारी के इलाके मे एसएसबी के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसबी के जवानों और सीमा शुल्क के अधिकारियों साथ की गयी संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान कार्यवाही करते हुये जवानों ने सरसों के तेल की तस्करी करते हुए एक शख्स को पकड़ा। शनिवार को सीमा चौकी मधवापूर के जवानों और सीमा शुल्क के अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या-295/5 के पास भारत-नेपाल सीमा पर राहुल दास को अवैध रूप से 3650 लीटर सारसो का तेल और बोलेरों पिकअप संख्या बीआर06जीएफ-1195…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देशानुसार जयनगर अनुमंडल अग्नि शमालय पदाधिकारी सुभाष कुमार के नेतृत्व स्थानीय लोगों के साथ संयुक्त रूप से मैराथन दौड़ लगाकर आज अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन भी जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न विभागों के तत्वाधान में जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम चलाये गये है। यह अभियान जयनगर के कई स्थानों पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया गया। वही लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट भी बांटे गए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर या अगलगी की घटनाओं को काबू में करने के लिए “क्या करें…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के चहूटा गांव से एक शराब पियक्कड़ को बिस्फी थाना पुलिस ने शराबी के पिता के शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया।इस बाबत बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि चहूटा गांव निवासी रमेश चौधरी के लिखित शिकायत पर अपने पुत्र नवीन चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में हमेशा घर मे हो-हंगामा कर परिवार के लोगो के साथ मारपीट कर रहा था, जिसे आजिज होकर अपने पुत्र को जेल भेजवा दिया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Read More

श्रीमद्भागवत कथा की श्रवण से मिलती है पापों से मुक्ति :- कृष्ण जी महराज मधुबनी जिले के हरलाखी में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के नियमित श्रवण करने से अंतः मन के सभी संचय दूर हो जाती है, तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। मन को शांति व सभी तरह की कष्टों का निवारण होता है। उक्त बातेंप्रखंड क्षेत्र के हरसुवार गांव स्थित दुर्गामंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मथुरा वृंदावन से आए कथावाचक कृष्णजी महाराज ने कही।कथा के दूसरे दिन सुखदेव आगमन एवं सती चरित्र व ध्रुव…

Read More

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव में प्रशासन के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे शराब तस्करों में खलबली मच गयी।इस बाबत थाना अध्यक्ष जितेंद्र साहनी ने बताया रजनपुरा में हमारी टीम के द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब कारोबारियों को शराब बनाने वाले सामग्रियों का ध्वस्त किया गया। हम शराब कारोबारियों को फिर से एक बार ऐलान करते हैं और सूचना देते हैं कि अपना यह कारोबार बंद करें, और शराब निषेध कानून का सख्ती से पालन करें, नहीं तो उनके घर सलाखों के पीछे होगा।

Read More

अखिल भारतीय विद्यार्थीपरिषद नगर इकाई अंधराठाढ़ी द्वारा फुलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय पर प्रखंड छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य था छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, साथ ही प्रखंड क्षेत्र में संगठन को मजबुत करना। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से सरस्वती शिशु मंदिर के संचालक विनोद जी, महाविद्यालय वाणिज्य विभागाध्यक्ष संजय जी, विभाग संयोजक विष्णु विज्ञान झा, जिला संयोजक रोहित झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुर्यदीप प्रसाद, निरंजन झा, निखिल झा आदि उपस्थित रहे।मौके पर विनोद जी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ये…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के ब्रह्मदेव चन्द्रकला अंतर महाविद्यालय के परिसर में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की बैठक रविवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह चन्द्रडीह पंचायत के उप मुखिया सुबोध कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती एवं प्रखंड पंचायत राज विभाग व मुखिया के द्वारा वार्ड सदस्यों के साथ किये जा रहे भेदभाव पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित वार्ड सदस्यों ने वार्ड क्रियान्वयन समिति के गठन पश्चात वार्ड सदस्यों के वित्तीय अधिकार में कटौती किये जाने पर राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताई। प्रखंड अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा की…

Read More

आज मधुबनी जिले के सभी आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर निक्षय दिवस मनाया जाएगा। विदित हो कि अब प्रत्येक महीने की 16 तारीख को जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर निक्षय दिवस मनाया जाना है, लेकिन इस बार रविवार(सरकारी अवकाश) होने की वजह से इसे आज सोमवार को सभी केंद्रों पर मनाया जाएगा। जिसके तहत जिले के राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संभावित रोगियों के लक्षणों की जांच की जाएगी। टीबी के लक्षण से युक्त व्यक्तियों का नजदीक के प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से एक्स-रे…

Read More