Author: joshilivenews

60 दिनों तक मिशन मोड में होगा कार्य-राज्यस्तरीय टीम के दो सदस्यों ने अस्पताल का लिया जायजा मधुबनी जिला अस्पताल में मरीजों को 247 यानी सातों दिन चौबीस घंटे चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम द्वारा दो दिनों से अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जिस क्रम में बुधवार को सिविल सर्जन के कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल का जायजा लेने के बाद राज्य स्तरीय टीम द्वारा समीक्षा बैठक की गई। बैठक में राज्य स्तरीय टीम द्वारा लेबर रूम, इमरजेंसी, ओपीडी, एसएनसीयू में तत्काल पीने के…

Read More

खजौली/ मधुबनी। बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन के सभागार प्रखंड आत्मा अध्यक्ष बिलट सिंह के अध्यक्षता में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन किसान सलाहकार केडी सिंह ने किया। कार्यक्रम को विधिवत रूप से प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा प्रखंड आत्मा अध्यक्ष बिलट सिंह बीटीएम अशोक कुमार, एटीएम रोजी कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सुभारम्भ किया गया। इस दौरान गोष्ठी में मौजूद किसानों के साथ जल जीवन हरियाली, जलवायु अनुकुल, विशेष फसल, सूखाग्रस्त क्षेत्र में वैकल्पिक खेती पशुपालन, मत्स्य पालन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान प्रखंड…

Read More

खजौली, मधुबनी। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को जौ प्रखंड के बेता ककरघट्टी पंचायत भवन में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आवास, जन वितरण प्रणाली, पेंशन से जुड़े कुल 561 मामले निबंधित किये गए। शिविर में आए अधिकांश मामले आवास से जुड़े थे। कुछ मामलों का अधिकारियों द्वारा ऑन स्पोट तत्क्षण निराकरण कर दिया गया। वहीं शेष निबंधित मामलों को सूचीबद्ध कर प्रखंड कार्यालय लाया गया। बीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि निबंधित सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा कर दिया जाएगा। वहीं…

Read More

कलुआही/मधुबनी। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्म) मधुबनी के द्वारा प्रखंड के टीपीसी भवन में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख महेश चंद्र सिंह, आत्मा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवम् प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमे किसानों को खेती की नई तकनीक के बारे में तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार और नोडल कृषि समन्वयक अजीत कुमार चौधरी के द्वारा जल जीवन हरियाली, जलवायु अनुकूल कृषि, सुखापस्त क्षेत्र हेतु वैकल्पित खेती, उद्यानिक फसल, मत्स्य पालन एवम् पशुपालन सहित अन्य खेती की गुर को बताया गया। वही प्रखंड प्रमुख ने…

Read More

• हरिने गांव में किया गया पुलिस के साथ अभद्रता मधुबनी जिले के हरलाखी पुलिस के साथ गाली गलौज व धक्का मुक्की करने मामले में थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने स्वयं के प्रतिवेदन पर पांच नामजद व्यक्ति समेत तीन सौ अज्ञात महिला पुरूष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते गुरुवार को हरिने गांव में शौचालय के सेफ्टी टैंक में दम घुटने से चार व्यक्ति की मौत होने की सूचना पर थानाध्यक्ष अनोज कुमार अपने साथ पु.अ.नि. यूगेश्वर सिंह समेत महिला पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंची, जहां पुलिस ने…

Read More

हरलाखी, मधुबनी। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुई नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले की फरार दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कसेरा गांव निवासी मो० अख़्तर व मो० अहमद के रूप में किया गया है।विदित हो कि करीब दस दिन पूर्व पीड़ित नाबालिग लड़की कसेरा गांव में रात को राधाष्टमी पूजा व मेला देखने गई हुई थी। इसी दौरान करीब पांच की संख्या में युवक लड़की को जबरदस्ती उठाकर एक विद्यालय में ले गये, जहां सामुहिक रूप से दुष्कर्म किया…

Read More

कलुआही,मधुबनी। मधुबनी जिले के कलुआही थाना की पुलिस ने शुक्रवार को नशे की हालत में दो पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी देते हुए कलुआही के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया की कलुआही से लोहा जाने वाली एनएच-105 पर जीवछ पूल के नजदीक दो व्यक्ति तेतर सहनी एवं देवेन्द्र सहनी दोनों नशे में धुत होकर सड़क पर चल रहे यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। गस्ती दल की गाड़ी जा रहा था। तुरंत करवाई करते हुए गश्ती दल की गाड़ी में दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच करवाया। मेडिकल जांच शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों…

Read More

बिस्फी,मधुबनी। मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के पतौना ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओपी क्षेत्र के मुरलियाचक गांव निवासी सुरेंद्र राय के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, जिसके बाद सुरेंद्र राय को पुलिस गिरफ्तार कर लिया।इस बाबत पतौना ओपी अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज सुरेंद्र राय पूर्व में भी शराब कारोबार में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि शराब को जप्त कर धंधेबाज के विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Read More

खजौली, मधुबनी। मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड क्षेत्र के सुक्की गांव के कचहरी के परिसर स्थित महादेव मंदिर के परिसर में चार दिवसीय जीमूतवाहन पूजा व मेला का आयोजन किया जा रहा है।इस जीमूतवाहन पूजा को लेकर प्रथम दिन शुक्रवार को 251 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा की झांकी निकाली निकाली गई। कलश शोभा यात्रा को विधिवत रूप से प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह, स्थानीय पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रवाना किया।वही इस दौरान मेला व पूजा को विधिवत रूप से…

Read More

बिस्फी,मधुबनी। मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के नवरत्न टोल में शराब पीकर हो हंगामा कर रहे राम उदगार यादव को बिस्फी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शराब पियक्कड़ को बिस्फी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर पीएससी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की।इस बाबत बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि नवरत्न टोल गांव निवासी राम उदगार यादव शराब पीकर अपने ही घर में पत्नी और पिता के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट कर रहे थे। इस बाबत पिता राधे यादव के लिखित आवेदन पर शराब पियक्कड़ पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक…

Read More